
गूगल की ओर से नया मोबाइल ऐप Gemini AI भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह ऐप 9 भारतीय लैंग्वेज को सपोर्ट करकेगा। मतलब यूजर्स देश के न पॉपुलर लैंग्वेज जैसे हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में ऑनलाइन सर्च कर पाएंगे।
फाइनली भारत में लॉन्च हुआ जेमिनी एआई ऐप – गूगल ने अपने बार्ड एआई चैटबॉट को फरवरी में री-ब्रांड किया था। इसे Google Gemini के नाम से एक अलग ऐप लॉन्च किया था। हालांकि भारतीय यूजर्स को इस मोबाइल ऐप के लिए इंतजार करना पड़ा है, जिसे करीब 4 माह के बाद एक स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इससे चैटबाट को पहले से ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।
सुंदर पिचाई ने किया ऐलान – गूगल और अल्फाबेट सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में जेमिनी ऐप के लॉन्च का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से किया है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए लिखा कि आज हम भारत में जेमिनी मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहे हैं, जो 9 भारतीय भाषाओं में मौजूद है। पिचाई ने कहा कि जेमिनी के साथ नए लोकल लैंग्वेज को ऐड किया जाएगा। साथ ही कई एडवांस्ड फीचर को पेश किया जाएगा। साथ गूगल मैसेजिंग में जेमिनी ऐप का सपोर्ट दिया जाएगा।
कौन कर पाएगा इस्तेमाल – इस फोन को एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर के लिए उपलब्ध कराया गया है। आईफोन यूजर गूगर ऐप में जेमिनी अपडेट को हासिल कर पाएंगे। जेमिनी ऐप को मैसेजिंग ऐप और गूगल मैसेज ऑन वेब के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा।
क्या होगा फायदा – गूगल जेमिनी ऐप ऑनलाइन सर्चिंग के काम को आसान बना देगा। साथ ही कई एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं, जिससे ऑटोमेटिक मोड में कमांड देकर सर्च किया जा सकेगा। इसमें वॉइस सर्च का फीचर दिया जाएगा। इसमें डॉक्यूमेंट अपलोड और डेटा एनालिसिस जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website