Tuesday , March 3 2026 11:09 PM
Home / Sports / दाविद मलान का यादगारी शतक, इंगलैंड ने बांग्लादेश को पहले वनडे में हराया

दाविद मलान का यादगारी शतक, इंगलैंड ने बांग्लादेश को पहले वनडे में हराया


ढाका के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में इंगलैंड को दाविद मलान के यादगारी शतक की बदौलत तीन विकेट से जीत मिली है। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए महज 209 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी इंगलैंड ने भी महज 5 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे समय में मलान छोटी-छोटी साझेदारियों के साथ आगे बढ़े। मलान ने 144 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 114 रन बनाए। उन्होंने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले इंगलैंड ने अपने तेज गेंदाबजों जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की बदौलत अच्छी शुरूआत की थी। बांग्लादेश का पहला विकेट लिटन दास के रूप में गिरा जिन्होंने 23 रन बनाए। इसके बाद कप्तान तमीम इकबाल 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शंटो एक छोर संभाला और स्कोर आगे बढ़ाया। उन्हें महमुदुल्लाह 31, तस्कीन अहमद 14 का सहयोग मिला। इंगलैंड के लिए आर्चर, मार्क वुड, मोईन अली और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लेकर बांग्लादेश को महज 20 रन पर ही रोक दिया।