
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अक्सर हमें कई तरह के अजीबोगरीब किस्से सुने और देखने को मिलते हैं। जहां कुछ को जानने के बाद हैरानी होती है। वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं।हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर सरोगेसी को लेकर भी हमने कई खबरें सुनी हैं लेकिन हम आज आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अमेरिका से सामने आई है।
हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमें एक महिला अपने ही बेटे के बच्चे की मां बन गई या यूं कहें कि एक पोती का जन्म उसकी ही दादी की कोख से हुआ है। ये खबर सुनने में या पढ़ने में आपको में बेहद अजीब लग सकती है कि एक मां जिसने अपने बच्चे को जन्म देकर उसे पाल पोसा वो उसी के बच्चे की मां कैसी बन गई। दरअसल, अमेरिका में रहने वाली 56 साल की नैंसी हॉक अपनी ही पोती को जन्म देने के बाद उसकी सेरोगेसी मां बन चुकी है। जी हां, एक मां ने सरोगेट बनकर अपने ही बेटे और बहू के बच्चे को जन्म दिया है।
अमेरिका की एक मैग्जीन द पीपल के अनुसार महिला की बहू हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय के सभी या एक हिस्से को हटाने के लिए एक सर्जिकल ऑपरेशन) से गुजरने के बच्चे को जन्म देने में असमर्थ थी। ऐसे में पति-पत्नी के पास अन्य कोई विकल्प नहीं बचा था और महिला नैंसी हॉक ने अपने ही बेटे-बहू की पांचवी संतान को जन्म दिया।
जेफ हॉक की 56 वर्षीय मां नैन्सी हॉक ने जब उनके और उनकी पत्नी कंब्रिया के सामने सरोगेट की जिम्मेदारी उठाने का विकल्प रखा तो उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटे के बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया। उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि उनकी बहू कैंब्रिया की हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय को हटाने वाली सर्जरी) हो चुकी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website