
बीजिंग: अगर जनून और हौसला हो तो सफलता की कोई उम्र नहीं होती यह सिद्ध किया है 80 वर्ष के एक चीनी मॉडल ने। फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में इनकी स्टाइल देख अच्छे-अच्छे नौजवानों की आंखे खुली रह जाती हैं। द हॉटेस्ट गैंडपा नाम से फेमस इस मॉडल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रैंप वॉक पर चलने का अंदाज इनका कुछ निराला है। आइए जानते हैं इनकी लाइफ के बार में…
रैंप पर शर्टलैस ‘वैंग’
80 वर्षीय चीनी वैंग देशन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। जिस उम्र में लोग चलने फिरने के लिए मोहताज हो जाते हैं उस उम्र शानदार रैंप करना लोगों के लिए आकर्षण बन जाता है। कहते हैं जिस समय वह रैंप पर चलते हैं तो लोग उन्हें बस देखते ही रह जाते हैं। हाल ही में बीजिंग के एक फैशन शो में जब ये शर्टलेस होकर रैंप पर उतरे तो हंगामा हो गया। सबसे खास बात तो यह है कि ये 50 साल की उम्र तक कभी जिम नहीं गए। कभी बॉडी बनाने का भी प्लान नहीं किया।
हॉटेस्ट गैंडपा के नाम से मशहूर है मॉडल वैंग देशन
हॉल ही में वैंग देशन ने अपनी लाइफ जर्नी के बारे में दुनिया को बताया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वैंग देशन आज द हॉटेस्ट गैंडपा नाम से भी जाने जाते हैं। आज ये चीन के कई क्लोथ कपंनियों के मॉडल भी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website