
अगर अाप बीन्स बनाने का साेच रहे हैं, लेकिन नहीं जानते कि इन्हें किस तरह बनाते हैं, ताे अाप वीडियाे की मदद से बुत अासानी से बीन्स बना सकते हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्री:-
तिल का तेल – 1 बड़ा चम्मच
लहसुन – छोटा डेढ चम्मच
भुनी हुई मूंगफली – 2 बड़े चम्मच
तिल के बीज – 1 बड़ा चम्मच
भरी हुई हरी बीन्स – 250 ग्राम
ब्राउन शुगर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
तीखी लाल मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
विधि:-
1. मध्यम अांच पर एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तिल का तेल डालकर गर्म करें और इसमें छोटा डेढ़ चम्मच लहसुन डालकर भून लें।
2. फिर इसमें 2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली, 1 बड़ा चम्मच तिल के बीज डालकर 2 से 3 मिनट तक हिलाएं।
3. इसके बाद इसमें 250 ग्राम हरी बीन्स मिक्स करके 5 से 7 मिनट पका लें।
4. अब इसमें 1/2 छोटा चम्मच ब्राउन शुगर, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच तीखी लाल मिर्च मिलाकर मिनट तक पकाएं।
5. अापकी डिश तैयार है। इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website