Thursday , March 12 2026 1:31 PM
Home / News / नाइजीरिया में बंदूकधारी हमलावरों का कहर, गांव को घेरकर बरसाई गोलियां, 30 की मौत

नाइजीरिया में बंदूकधारी हमलावरों का कहर, गांव को घेरकर बरसाई गोलियां, 30 की मौत


नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन ने बताया कि बंदूकधारी शनिवार शाम को नाइजर राज्य के बोर्गु स्थानीय सरकारी क्षेत्र के कसुवान-दाजी गांव में घुस गए और निवासियों पर गोलियां चला दीं।
उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य के एक गांव पर बंदूकधारियों ने हमला करते हुए कम से कम 30 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। हमलावर गांव के कई लोंगों का अपहरण कर अपने साथ ले गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय निवासियों ने मरने वालों की संख्या 37 होने का दावा करते हुए कहा है कि यह संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। निवासियों ने यह भी कहा कि सुरक्षा बल इलाके में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस कह रही है कि अगवा किए गए लोगों को खोजने के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को यह घटना हुई है। लंबे समय से हिंसा और संघर्ष से प्रभावित इस इलाके में हत्या और हिंसा की यह सबसे ताजा घटना है। नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन ने अपने बयान में कहा कि बंदूकधारियों ने शनिवार शाम कसुआन-दाजी गांव पर धावा बोल दिया और निवासियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने स्थानीय बाजार और कई घरों को जला दिया।
नाइजीरिया में हिंसा – नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां ऐसे हमले कंट्रोल पाने की कोशिश करने वाले दर्जनों बदमाश गैंग अक्सर दूरदराज के उन समुदायों में करते हैं। कासुवान-दाजी गांव में शनिवार का हमला पापिरी समुदाय के पास हुआ, जहां नवंबर में एक कैथोलिक स्कूल से 300 से ज़्यादा स्कूली बच्चों और उनके शिक्षकों को किडनैप कर लिया गया था।