Tuesday , March 17 2026 8:44 PM
Home / Video / हमास लड़ाके के पिता ने बेटे से कहा- लौट आओ घर, बेटा बोला- 10 यहूदियों को मार चुका, व्हाट्सएप्प खोलो और देखो मौत का तांडव

हमास लड़ाके के पिता ने बेटे से कहा- लौट आओ घर, बेटा बोला- 10 यहूदियों को मार चुका, व्हाट्सएप्प खोलो और देखो मौत का तांडव


आसार नहीं दिख रहा. संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल से युद्ध विराम की गुजारिश की, लेकिन इजरायल ने इस गुजारिश को ठुकरा दिया. इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा,”आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ युद्धविराम के लिए कैसे सहमत हो सकते हैं जिसने आपके अस्तित्व को मारने और तबाह करने की कसम खाई है?”
इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर हमास लड़ाके का एक फोन रिकॉर्डिंग शेयर किया है. फोन रिकॉर्डिंग में हमास लड़ाके और उसके माता-पिता के बीच हुई बातचीत का पता चलता है. फोन पर लड़ाका अपने हाथों से दस यहूदियों को मारने का दावा करता है.
‘आपके बेटे ने यहूदियों को मार डाला’ – हमास के लड़ाके ने बताया कि उसने एक यहूदी महिला से उसका फोन छीन लिया और उसकी हत्या कर दी. लड़ाका अपने पिता से कहता है कि वह किबुत्ज़ के मेफल्सिम इलाके में है. वह अपने पिता से बार-बार व्हाटएप्प देखने कहता है ताकि वह कथित दस हत्याओं को दिखा सके. वह कहता है, “देखों मैंने अपनें हाथों से कितनों को मार डाला. आपके बेटे ने यहूदियों को मार डाला.”
वह बार-बार अपनी बात को दोहराता है कि उसने दस लोगों की हत्या की है. वह बताता है कि उसने महिला के पति की भी हत्या कर दी जिससे उसने फोन छीना था. बेटे की बात सुनकर माता-पिता खुश होते हैं. दोनों कहते हैं, “अल्लाह तुम्हें आशीर्वाद दे, जल्दी घर आओ.” लड़ाका कहता है, “वापस घर नहीं आना है, या तो मौत मिलेगी या जीत मिलेगी.”