Monday , February 9 2026 11:00 PM
Home / Sports / GF से मिलने रात 2 बजे दीवार फांदकर पहुंचे थे हनुमा विहारी, एक हाथ में थी बिरयानी और दूसरे में इडली सांभर

GF से मिलने रात 2 बजे दीवार फांदकर पहुंचे थे हनुमा विहारी, एक हाथ में थी बिरयानी और दूसरे में इडली सांभर


क्रिकेटर हनुमा विहारी की लव स्टोरी किसी बॉलिवुड फिल्म से कम नहीं है। हाल ही में क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह वह रात में 2 बजे भी शादी से पहले अपनी वाइफ से मिलने के लिए पहुंच जाया करते थे।
एक प्रेमी देर रात रात प्रेमिका के घर जाए और गेट बंद हो तो वह दीवार फांदकर मिलने पहुंच जाए… यह कहानी फिल्मी लगती है। है ना, लेकिन यह सबकुछ हुआ है एक क्रिकेटर के साथ। उस क्रिकेटर का नाम हनुमा विहारी है। इसका खुलासा हनुमा और उनके करीबी दोस्त श्री ललित ने हमारी सहयोगी क्रिकेट वेबसाइट ‘क्रिकबज’ को दिए इंटरव्यू में किया है।
अपनी फिल्मी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए हनुमा विहारी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति रात (जो अब वाइफ हैं) से मिलने हैदराबाद से वारंगल चले जाते थे। हैदराबाद से वारंगल की दूरी 300 किलोमीटर है।
हनुमा विहारी के मित्र ललित ने खुलसा किया कि यह चेहरे से बेहद शांत और सीधे दिखाई देते हैं, लेकिन वह हैं बहुत ही रहस्यमयी। हनुमा की गर्लफ्रेंड, जो अब वाइफ हैं, प्रीति शादी से पहले हैदराबाद से काफी दूर वारंगल में रहती थीं। हनुमा उनसे मिलने के लिए बिना किसी को बताए 300 किमी कार चलाकर जाया करते थे।
हनुमा विहारी ने एक बार का किस्सा भी बताया। उन्होंने बताया, ‘एक बार हम एक क्लब में बैठे थे। मैं प्रीति से मिलना चाहता था।’ इस पर उनके दोस्त ने बताया कि उस वक्त मेरे एक हाथ में बिरयानी थी, जबकि दूसरे हाथ में इडली सांभर का प्लेट था। मैं वैसे ही कार में बैठ गया। इसके बाद हनुमा ने बताया, ‘रात को दो बजे थे। गेट बंद हो गया था प्रीति के घर का और वह नीचे नहीं आ सकती थीं। मैं निराश था और हम वापस लौट आए।’

हनुमा अपनी बात पूरी कर पाते इससे पहले ललित ने उनको टोकते हुए कहा, ‘वह लौटे नहीं थे, बल्कि उन्होंने दीवार फांदी थी।’ हालांकि, इस दौरान दोनों नहीं बताया कि उस बिरयानी और इडली सांभर का क्या हुआ। हनुमा ने आगे बताया कि प्रीति के घर वाले अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं थे तो उन्हें मनाने में एक साल लग गया। बता दें कि हनुमा ने मई, 2019 में प्रीति से शादी की थी।