
कोलंबोः श्रीलंका के अहम स्पिन गेंदबाज रंगना हैराथ ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन को जारी रखते हुए एक आैर कीर्तिमान हासिल कर लिया है। हेराथ ने एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने के मामले में अब भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है।
हैराथ ने कुंबले के इस रिकॉर्ड की बराबरी जिम्बाव्बे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन 6 विकेट हासिल कर की। उन्होंने मैच की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए थे, जिसकी बदौलत हैराथ एक मैच में 10 विकेट हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं।
सबसे ज्यादा 10 विकेट हासिल करने के माममले में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं। वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर काबिज हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न जिन्होंने 10 बार यह उपलब्धि हासिल की है। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ सर रिचर्ड हेडली ने टेस्ट में 9 बार 10 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website