
सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में लोग घर पर अलग-अलग पकवान बनाते है। आज हम भी आपके लिए खास रेसिपी लेकर आए है। आज हम आपको पनीर की खीर बनाना सिखाएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।
सामग्री
– 1/2 कप पनीर(घिसा हुआ)
– 2 कप दूध
– 2 चम्मच कार्नफ्लोर
– 2-3 चम्मच चीनी
– 1 केसर
– चुटकीभर इलायची पाउडर
– 2 चम्मच पिस्ता
– 2 चम्मच काजू
– 2 चम्मच बादाम
विधि
1. सबसे पहले 1 कप दूध में केसर को भिगो कर रख दें। अब 1 चम्मच दूध में कार्नफ्लोर को भी भिगो दें।
2. इसके बाद दूध उबालें और इसमें कार्नफ्लोर वाला दूध मिलाकर 10 मिनट के लिए इसे हिलाते रहे।
3. फिर इसमें केसर वाला दूध डाल दें। इसके बाद उबलते हुए दूध में पनीर और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे 10 मिनट के लिए पकाएं।
4. अब इसमें इलायची पाउडर और बाकी के ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस इसे आंच से हटा दें।
5. पनीर खीर तैयार है। इसे सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website