Thursday , February 19 2026 1:38 AM
Home / Entertainment / Bollywood / स्वस्थ हैं अमिताभ बच्चन, लीलावती हॉस्पिटल से मिल गई छुट्टी

स्वस्थ हैं अमिताभ बच्चन, लीलावती हॉस्पिटल से मिल गई छुट्टी


बिग बी को शाम साढ़े छह बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी सेहत का मुआयना किया। अमिताभ बीते कुछ दिनों से गले और स्पाइन के दर्द से बहुत परेशान थे। इसी के चलते उन्हें शाम को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

करीब 4 घंटों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद अब उन्हें घर जाने की इजाजत मिल गई। उनके साथ उनका पूरा परिवार हॉस्पिटल में था। हालांकि, अब वो पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।