
मुंबईः मुंबई में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने मुंबईवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। भारी बारिश की वजह से यहां का आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार रात से हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई और इससे सटे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग शहर में जगह-जगह भरे पानी की तस्वीरें पोस्टमुंबई में हुई भारी बारिश, शाहरुख का दफ्तर भी पानी-पानी कर रहे हैं।
मुंबई की बारिश से सड़कें समुद बन गई हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन का घर जलसा भी नहीं बच पाया है। बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा- प्लीज सभी अपना ध्यान रखें। नील नितिन मुकेश ने लिखा- समंदर में ड्राइव कर रहा हूं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लिखा- और भारी बारिश की उम्मीद है। कृपया अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- जब मैं यह कर रही हूं, मेरे फोन पर लगातार बरसात को लेकर मुंबई पुलिस के अलर्ट्स आ रहे हैं। कृपया सुरक्षित रहें और सभी एक दूसरे का खयाल रखें।
बता दें कि मुंबई पुलिस भी सभी को सुरक्षित रहने के लिए सूचित कर रही है। बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से मुंबई पुलिस के कुछ ट्वीट रीट्वीट किए हैं। इनमें एक ट्वीट में लिखा है। यदि आप सड़क पर फंस गए हैं, कृपया 100 नंबर डायल करें या हमसे ट्विटर पर संपर्क करें। हम आपकी मदद करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website