Monday , March 2 2026 2:44 PM
Home / Off- Beat / सऊदी अरब में भारी बर्फबारी, लोग दुबई में ले रहे स्विट्ज़रलैंड के मजे

सऊदी अरब में भारी बर्फबारी, लोग दुबई में ले रहे स्विट्ज़रलैंड के मजे


सऊदी अरब में बीते गुरुवार से तेज बारिश के बाद राजधानी रियाद समेत कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट आ गई। कई इलाकों में भारी बर्फबारी भी हुई व ताबुक और दुबई में रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। दुबई घूमने आए पर्यटक बर्फबारी के बाद यहां स्विट्ज़रलैंड जैसे नज़ारों का मजा ले रहे हैं। ताबुक जॉर्डन की सीमा से लगा इलाका है।इसे सऊदी के सबसे खूबसूरत इलाका माना जाता है।

यहां के खुश्बूदार पौधों का इस्तेमाल परफ़्यूम बनाने में होता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बर्फ से जबल अल-लावज़, अल-दाहेर और अल्क़ान पर्वत पूरी तरह कवर हो चुके हैं।सऊदी अरब का ये उत्तरी हिस्सा है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।हर साल बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक यहां आते हैं। ‘गल्फ न्यूज़’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के उत्तरी हिस्से के इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया।स्थानीय मौसम विभाग ने ताबुक, मदीना और उत्तरी सीमावर्ती इलाके में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।