
क्राइस्टचर्च: न्यूजीर्लैड ए की टीम आगामी 19 सितंबर से कप्तान निकोलस हेनरी के नेतृत्व में भारत का दौरा करेगी जहां मेहमान टीम को 23 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भारत ए के खिलाफ दो चार दिवसीय और पांच वनडे मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। भारत ए टीम के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ए की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। पूर्व तेज गेंदबाज शेन बोन्ड टीम के प्रमुख हैं। दौरे के सभी मैच विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे।
भारत दौरे पर होने वाली दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज जीत रावल, मैट हेनरी, लॉकी फग्यूर्सन और कोलिन मुनरो को न्यूजीलैंड ए टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, गेंदबाज ईश सोढी को भी टीम में जगह मिली है। वनडे टीम में एक बदलाव किया गया है। जीत रावल के स्थान पर विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स को शामिल किया गया है। चोटिल डग ब्रैसवेल को टीम से बाहर रखा गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website