Thursday , December 25 2025 3:36 PM
Home / Lifestyle / रिलैक्स होने के लिए यहां लोग अपनाते हैं अनोखा तरीका

रिलैक्स होने के लिए यहां लोग अपनाते हैं अनोखा तरीका

4
भागदौड़ की जिंदगी और काम के प्रैशर के कारण हम तनाव के शिकार हो जाते हैं। इससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और हम रिलैक्स नहीं कर पाते। रिलैक्स करने के लिए कई लोग घूमने-फिरने जाते हैं। वहीं कुछ अलग-अलग तरीके अपनाकर खुद को फ्रैश फील करवाते हैं लेकिन जापान में रिलैक्स करने के लिए भिन्न तरीका अपनाया जाता है।

जापान में रिलैक्स होने के लिए लोगों को बड़े से कपड़े में लपेट दिया जाता है। इस तकनीक को ओटोना मकई(Otona Maki) कहते है। इसका मतलब है एडल्ट रैपिंग। रिलैक्स करने के लिए इंसान को बड़े से सफेद रंग के कपड़े में कसकर लपेट दिया जाता है। लपेटने के लिए एेसा कपड़ा चुना जाता है जिससे सांस लेने में दिक्कत न हो और हवा पास हो सकें।

जापानियों का मानना है कि इस तरीके से बॉडी को रिलैक्स होने में मदद मिलती है। उनके मुताबिक इस तरीके से इंसान को ऐसा लगता है जैसे वह अपनी मां की कोख में हो। जापान का सुसाइड रेट बाकी देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है इसलिए वहां रिलैक्स करने के लिए इस तरह के तरीकों अपनाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *