
हमास और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। यह युद्ध अरब देशों में न फैले इसे देखते हुए अमेरिका ने युद्धपोत तैनात किए हैं। लेकिन ऐसा लगता नहीं कि इजरायल के दुश्मन अमेरिका के होते हुए भी चुप बैठने वाले हैं। मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिका के एक युद्धपोत ने गुरुवार को कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया। अधिकारियों के मुताबिक यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई थी। अमेरिका ने 2-3 मिसाइलों को हवा में ही मार दिया।
गुरुवार को पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने पुष्टि की कि यूएसएस कार्नी ने तीन जमीन से हमला करने वाली मिसाइलों के साथ-साथ कई ड्रोनों को मार गिराया। यह मिसाइल ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों की ओर से लॉन्च किया गया था। उन्होंने एक ब्रीफिंग में कहा, ‘यह कार्रवाई वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन है, जिसे हमने मध्य पूर्व में बनाया था और हम अपने सहयोगियों और इस क्षेत्र में हमारे हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल को तैयार हैं।’
यमन से लांच की गई थी मिसाइल – राइडर ने कहा कि किस लक्ष्य को निशाना बनाया जा रहा था, यह अभी पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल यमन से लॉन्च हुआ और लाल सागर के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा था, ऐसे में संभवतः इसका निशाना इजरायल था। अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस कार्नी बुधवार को स्वेज नहर से होते हुए लाल सागर में प्रवेश कर गया। अमेरिकी फ्लीट फोर्सेज कमांड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने मे यह मदद करेगा।
अमेरिका के बेस पर हमला – यह घटना हाल के दिनों में इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी रहने के कारण क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद हुई है। सीरिया और इराक में ड्रोन के जरिए अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। राइडर ने कहा कि सीरिया में बेस पर किए गए हमले में सैनिकों को मामूली चोट आई है। राइडर के मुताबिक बुधवार को दो ड्रोन ने सीरिया में अल-तनफ गैरीसन को निशाना बनाया, जहां अमेरिका और ISIS विरोधी सेनाएं साथ हैं। राइडर के मुताबिक एक ड्रोन को मारा गया और एक को नष्ट कर दिया गया।
Home / Uncategorized / हमास-इजरायल युद्ध में कूदे हूती विद्रोही, ईरान समर्थकों ने दागी मिसाइल, अमेरिका ने किया नाकाम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website