
आप भी अगर सोचते हैं कि गीजर को ऑटो-कट लगने तक चला कर रखना चाहिए, तो बता दें कि गीजर चलाने का यह सही तरीका नहीं है। दरअसल ऑटो-कट फीचर गीजर और आपकी सुरक्षा के लिए होता है, ताकि पानी जरूरत से ज्यादा गर्म न हो जाए। वहीं गीजर की पानी की कैपेसिटी के लिहाज से उसे चलाने का समय अलग होता है।
क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो गीजर को तब तक चलाए रखते हैं, जब तक उसमें ऑटो कट नहीं लग जाता? बता दें कि यह गीजर को इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं है। दरअसल ऑटो-कट गीजर चलाने की अधिक्तम लिमिट नहीं होती। असल में ऑटो-कट एक सेफ्टी फीचर है, जिसकी मदद से गीजर पानी को जरूरत से ज्यादा गर्म होने से रोकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक गीजर को चलाने का सही समय क्या होता है? गौरतलब है कि यह बात गीजर के लीटर कैपेसिटी पर निर्भर करती है। कहने का मतलब है कि आपका गीजर कितनी कैपेसिटी की है, इस पर निर्भर करता है कि आपको कितनी देर के लिए गीजर चलाना चाहिए। चलिए फिर हर कैपेसिटी के गीजर के लिए सही टाइमिंग समझ लेते हैं।
3 से 6 लीटर वाला गीजर कितनी देर चलाना चाहिए? – 3 से 6 लीटर वाला गीजर आमतौर पर एक शख्स या किचन में इस्तेमाल होने के लिए बनाए जाते हैं। अब क्योंकि यह गीजर छोटे होते हैं और इनमें पानी की मात्रा कम होती है, इस वजह से इन्हें गर्म होने में ज्यादा समय नहीं लगता। अगर बाहर का तापमान 25°C तक है, तो इस कैपेसिटी के गीजर को 5 मिनट तक चलाना काफी रहता है। अगर बाहर का मौसम और ठंडा है जैसे कि 10°C या उससे कम है तो इस कैपेसिटी के गीजर को 8-9 मिनट तक चलाना काफी रहता है।
10 लीटर वाला गीजर कितनी देर चलाना चाहिए? – छोटे परिवारों के लिए 10 लीटर वाला गीजर सही माना जाता है। इस कैपेसिटी वाले गीजर को 25°C से 60°C तक पानी गर्म करने में 8-10 मिनट का समय देना चाहिए। वहीं अगर आपका गीजर 3kW का है, तो 7-8 मिनट भी काफी रहते हैं।
25 लीटर वाला गीजर कितनी देर चलाना चाहिए? – अगर आपका परिवार बड़ा है और 25 लीटर वाला गीजर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसे कम से कम 15 से 18 मिनट तक चलाया जा सकता है। बता दें कि इस कैपेसिटी वाले गीजर का इस्तेमाल 3-4 लोग करते हैं और इतने लोगों के लिए 25 लीटर पानी को गर्म करने में ज्यादा से ज्यादा 15 से लेकर 18 मिनट तक लगते हैं। ध्यान रहे कि इतनी देर में पूरा 25 लीटर पानी गर्म होकर तैयार हो जाता है। अगर कम लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करने वाले हैं, तो 8-10 मिनट तक इस कैपेसिटी के गीजर को चलाना चाहिए।
35 लीटर वाला गीजर कितनी देर चलाना चाहिए? – जॉइंट फैमिली या बड़े परिवारों में इस कैपेसिटी के गीजर इस्तेमाल होते हैं। इस तादाद में पानी को गर्म करने के लिए गीजर 2kW के गीजर को 20 से 25 मिनट लग सकते हैं। वहीं अगर गीजर 3kW का है, तो आपको 18 से 20 मिनट में भी पानी गर्म मिल सकता है। वहीं अगर कम लोगों के लिए इस गीजर से पानी गर्म करना हो, तो समय 12 से 15 मिनट के लिए भी काफी रह सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website