Monday , February 9 2026 4:32 PM
Home / Sports / टूट कर बिखर गए थे, केएल राहुल ने संभाला! वायरल तस्वीर पर खुद करुण नायर तोड़ी अब चुप्पी

टूट कर बिखर गए थे, केएल राहुल ने संभाला! वायरल तस्वीर पर खुद करुण नायर तोड़ी अब चुप्पी


इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के लिए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज कुछ खास नहीं रही। लंबे समय बाद करुण नायर को मौका मिला था, लेकिन वह इसे नहीं भुना पाए।
इंग्लैंड दौरे पर लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले करुण नायर एक बार फिर से चर्चा में हैं। करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में मौके को नहीं भुना पाए। उनके लिए यह कमबैक सीरीज कुछ खास नहीं रहा। वहीं अब इंग्लैंड दौरे की उनकी उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह केएल राहुल के साथ बैठे हुए। ये तस्वीर लॉर्ड्स के बालकनी की है। इस तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि करुण नायर भावुक हैं और केएल राहुल उन्हें संभाल रहे हैं।
ऐसे में इस वायरल तस्वीर पर खुद करुण नायर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सब कुछ सच बताया है। करुण नायर ने इस तस्वीर को पूरी तरह गलत बताया है। उनका मानना है कि ये तस्वीर किसी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई है। हालांकि, उन्होंने इस बात को नहीं नकारा कि वह लॉर्ड्स के बालकनी में बैठे नहीं थे, लेकिन तस्वीर को उन्होंने झूठ बताया है।