Friday , April 3 2026 3:00 AM
Home / Entertainment / Bollywood / दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसकी तरह दिखती है दुआ? नैन-नक्श पर फैंस बोले- कान मम्मी और चेहरा पापा पर गया है

दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसकी तरह दिखती है दुआ? नैन-नक्श पर फैंस बोले- कान मम्मी और चेहरा पापा पर गया है


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली के जश्न के बीच अपनी बेटी दुआ की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की फैंस क्रेजी हो गए। अब फैंस दुआ के लुक्स पर चर्चा कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि वो मम्मी पर गई है तो किसी ने कहा कि नैन-नक्श पापा जैसे हैं।
फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हुआ। दिवाली के एक दिन बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बिटिया दुआ का चेहरा दुनियावालों को दिखा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सनसनी मच गई। वे रणवीर और दीपिका के बचपन की फोटोज शेयर करने लगे। कोई कह रहा है कि वो दीपिका जैसी दिखती हैं तो किसी ने बोला कि नैन-नक्श पापा रणवीर पर गए हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जबसे अपनी लाडली दुआ की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। तबसे ही फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा, ‘स्माइल दीपिका जैसी, चेहरा रणवीर जैसा।’ दूसरे ने कहा, ‘ये अपने पिता की तरह दिखती है, लेकिन इसके कान उसकी मां के जैसे हैं।’ एक और ने कहा, ‘लंबा कद, डिंपल, प्यारे कान, दीपिका जैसी आंखें, बाकी सब रणवीर जैसा। दोनों का मिक्स।’