Monday , March 2 2026 8:15 AM
Home / Off- Beat / झील में दिखी इंसान जैसी शक्ल की मछली

झील में दिखी इंसान जैसी शक्ल की मछली


सोशल वायरल. आपने दुनियाभर में तमाम तरह की मछलियां देखी होगी. जिनमें कुछ बहुत विशाल और कुछ बहुत छोटी होंगी. डॉल्फिन मछलियां दुनिया की सबसे विशाल मछली होती है जो समुद्र में चलते बड़े-बडे जहाजों को पलटने की ताकत रखती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मछली (Fish) के बारे में बताने जा रहे हैं जो हू-ब-हू इंसानों जैसी दिखती है. इस मछली को देखकर यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) में हमें एक ऐसी मछली का वीडियो मिला जो बिल्कुल इंसानों के जैसी दिखती है.
इस वीडियो को द डार्क साइड ऑफ नेचर नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक दो लाख 68 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 6000 से ज्यादा लाइक्स और 1300 से अधिक रिट्वीट भी इस वीडियो को मिल चुके हैं. साथ ही तमाम यूजर्स ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी झील में एक मछली तैर रही है. जो धीरे-धीरे किनारे की ओर आ रही है. दूर से देखने में वह आम मछलियों के जैसे ही दिखाई दे रही है. लेकिन जैसे ही वह मछली किनारे पर आती है देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती है क्योंकि मछली की शख्स बिल्कुल किसी इंसान की तरह है जिसकी बड़ी बड़ी आंखें देखकर किसी को भी डर लग जाए क्योंकि ऐसा लगता है कि वह इंसानों को देख रही है और कुछ ही पलों में हमला भी कर सकती है.
इस मछली की आंखों के अलावा नाम, कान, गाल और मुंह साफ इंसानों की तरह ही दिखाई दे रहा है. मछली किनारे पर आती है और कुछ खाने के बाद वापस पानी की ओर चली जाती है. हालांकि इस वीडियो के बारे में अभी तक ये पता नहीं चला कि ये है कहां का, लेकिन सोशल मीडिया में इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है और तरह तरह के सवाल उनके मन में पैदा हो रहे हैं.