Saturday , March 14 2026 3:19 AM
Home / Entertainment / Bollywood / पति आनंद नहीं बल्कि ये शख्स सोनम से करता हैं बेपनाह प्यार, ये टैटू है सबूत

पति आनंद नहीं बल्कि ये शख्स सोनम से करता हैं बेपनाह प्यार, ये टैटू है सबूत


बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी अभी तक सुर्खिया बटौर रही हैं। पहले हनीमून पर जाने की जगह सोनम अपने पति को अकेला छोड़ कांस चली गई हैं। मगर मुंबई में एक शख्स ऐसा है जो पति आनंद आहूजा से भी ज्यादा उन्हें मिस कर रहा है। यहां तक कि उस शख्स ने एक्ट्रेस के नाम का टैटू तक बनवा लिया है।
दरअसल, सोनम के भाई और बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने एक्ट्रेस के नाम का टैटू बनवाया है। सिर्फ सोनम ही नहीं, हर्षवर्धन कपूर ने दूसरी बहन रिया कपूर का नाम भी अपनी पीठ पर गोदवाया है। दोनों बहनों के लिए हर्षवर्धन का यह प्यार देख किसी का भी दिल भर आएगा। बहन की शादी से फुर्सत मिलते ही हर्षवर्धन कपूर अपनी अगली फिल्म भावेशजोशी सुपरहीरो के प्रमोशन में जुट गए हैं। उनकी फिल्म 25 जून को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला जॉन अब्राहम की फिल्म ‘परमाणु’ से होगा।