
मुंबई और महाराष्ट्र के बीच हुए अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ और मुशीर खान की भिड़ंत हो गई थी। आउट होने के बाद पृथ्वी मशीर के कमेंट से नाराज हो गए और बल्ले से मारने की कोशिश की थी।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के शुरू होने से पहले मुंबई और महाराष्ट्र के बीच अभ्यास मैच खेला गया। इस मैच के पहले दिन भारी बवाल हो गया। पिछले सीजन का मुंबई की टीम का हिस्सा रहे पृथ्वी शॉ इस बार महाराष्ट्र के लिए खेल रहे हैं। मैच के पहले दिन उन्होंने शतक लगाया। युवा ऑलराउंडर मुशीर खान ने पृथ्वी को आउट किया और इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।
पृथ्वी ने मुशीर से माफी मांगी – महाराष्ट्र के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुशीर खान से गर्म बहस के बाद माफी मांग ली है। मुशीर की गेंद पर आउट होने के बाद पृथ्वी ने अपना बल्ला उनकी तरफ लहराया। हालांकि वह किसी को लगा नहीं। इसके बाद मैदान पर माहौल काफी खराब हो गया था। अंपायरों को आकर बीच-बचाव करना पड़ा था। पृथ्वी यहीं शांत नहीं हुए. उन्होंने मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड से भी बहस कर ली थी।
रिपोर्टों के अनुसार, मुशीर ने शॉ के आउट होने के बाद कुछ कहा था। इससे पृथ्वी शॉ नाराज हो गए। इसके बाद ही विवाद की शुरुआत हुई थी। एक सूत्र ने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ को बताया कि पृथ्वी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने मुशीर से संपर्क करके माफी मांगी। पृथ्वी ने उनसे कहा कि, ‘मैं तुम्हारे बड़े भाई जैसा हूं।’ इसलिए अब दोनों के बीच सब ठीक है।
सरफराज के दोस्त हैं पृथ्वी – मुशीर खान के बड़े भाई सरफराज खान और पृथ्वी शॉ अच्छे दोस्ट हैं। दोनों ने बचपन में काफी क्रिकेट एक साथ खेला है। इस विवाद के बीच पृथ्वी को महाराष्ट्र की रणजी ट्रॉपी टीम में शामिल किया गया है। वहीं मुंबई की टीम में सरफराज के साथ ही मुशीर खान भी हैं। मुंबई 15 अक्टूबर से एलीट ग्रुप डी में अपना पहला मैच जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलेगी। वहीं महाराष्ट्र की टीम एलीट ग्रुप बी में है। वहां उनकी भिड़ंत केरल से होने वाली है।
Home / Sports / मैं तुम्हारे बड़े… मुशीर खान को मारने के लिए उठाया था बल्ला, अब पृथ्वी शॉ ने मांगी माफी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website