
यह बात जग जाहिर हो चुकी है कि एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया तो कई बार पब्लिकली इस बात का इजहार भी कर चुकी हैं। लेकिन ऐसा भी एक समय था जब रणबीर के दिल में कैटरीना कैफ रहती थीं। दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। मगर जल्द ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों के ब्रेकअप की क्या वजह थी यह आज तक पता नहीं चला है।
वहीं ब्रेकअप के बाद कैटरीना ने एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था, ‘मैं बेहद इमोशनल और सेंसिटिव हूं। मैंने किसी को कभी भी बदलने की कोशिश नहीं की। एक महिला होकर मैंने एक बात सीखी कि हमें अपनी पहचान कभी नहीं खोनी चाहिए। हम दुनिया में अकेले आए हैं और अकेले जाएंगे। इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए। मैं अपनी इच्छा को लोगों पर थोप नहीं सकती। उनकी अपनी पसंद होती है, जो मुझे खुशी नहीं देती।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा था, ‘मैं रणबीर के परिवार के ज्यादा करीब नहीं थी, जितना मुझे होना चाहिए था। मैं अब जब भी शादी का फैसला करूंगी तो मेरे लिए सबसे जरूरी परिवार होगा।’ हालांकि खबरों की मानें तो रणबीर के घरवालों को कैटरीना पसंद नहीं थी। कहा तो यह भी जाता है कि जब रणबीर और कैटरीना लिव-इन में रह रहे थे तो एक्टर की मां नीतू कपूर खुश नहीं थी। यहां तक कि जिस पार्टी में रणबीर और कैटरीना साथ पहुंचते थे नीतू वहां नहीं जाती थी।
यह सिचुएशन सिर्फ रणबीर और कैटरीना के साथ ही नहीं हुआ। अक्सर देखा जाता है कि कपल के बीच रिश्ते उस समय टूटते हैं जब दोनों के परिवार वालों के विचार आपस में नहीं मिलते। ऐसे में कपल को यह लगने लगता है कि उनकी वजह से घर में लड़ाई-झगड़ेे हो रहे हैं। घर में शांति बनाए रखने के लिए वे इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझते हैं।
रिश्ते के टूटने की एक वजह यह भी है कि अगर लड़के की मां को आप पसंद नहीं तो ज्यादा दिनों तक इस रिश्ते में नहीं टिक सकती। इस बात को कैटरीना भी अच्छे से समझती हैं कि उन्होंने 6 साल का रिश्ता किस वजह से खो दिया। ऐसे में लड़कियों यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि लड़के के घरवाले उसे क्यों पसंद नहीं करते। उन्हें दूर करने की कोशिश करें
Home / Entertainment / Bollywood / ‘मैं रणबीर की फैमिली को पसंद नहीं थी’ कैटरीना ने बताया वो सच जिससे गुजरती है हर लड़की
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website