Wednesday , March 4 2026 9:52 PM
Home / Sports / विंडीज के कप्तान होल्डर को ICC ने लगाई फटकार

विंडीज के कप्तान होल्डर को ICC ने लगाई फटकार


हेडिंग्लेः वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान अभद्र व्यवहार करने के लिये कड़ी फटकार लगायी है। आईसीसी ने होल्डर को आचार संहिता की धारा 2.1.4 के अंतर्गत दोषी पाया और उन्हें कड़ी फटकार लगायी।

होल्डर ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान अपने टीम साथी को दो बार अपशब्द बोले थे। होल्डर साथी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड द्वारा एक आसान कैच छोड़ देने के बाद झल्ला गये थे और उन्होंने अपशब्द बोल दिये। मैदानी अंपायरों ने मैच रेफरी से इसकी शिकायत की।

मैच रेफरी ने होल्डर को धारा 2.1.4 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 महीनों के दौरान होल्डर को मैदान पर गलत व्यवहार के लिये चार डीमेरिट अंक मिले हैं। यह अंक बढऩे की दशा में उन्हें निलंबन झेलना पड़ सकता है।