
इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) पर भी कोरोना वायरस के संक्रमण का साया मंडराने लगा है। सूत्रों की मानें तो इस महीने के आखिर में होने वाली आईसीसी मीटिंग (ICC Meeting) में इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा।
सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंआईसीसी के इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रस्तावित है। आईसीसी बोर्ड की बैठक से पहले क्रिकेट समिति की बैठक है, जिसमें गेंद पर पसीना और लार लगाने सहित कई परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद है कि क्रिस टेटली (Chris Tetley) की अध्यक्षता वाली आईसीसी की प्रतियोगिता समिति कई विकल्प पेश करेगी।
बोर्ड के सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘हम आईसीसी की प्रतियोगिता समिति से तीन विकल्पों की उम्मीद कर रहे हैं। पहला विकल्प 14 दिन के पृथकवास (आइसोलेशन) के साथ विश्व टी 20 विश्व कप का आयोजन हो, जिसमें दर्शकों की अनुमति है। इसमें दूसरा विकल्प है कि मैच खाली स्टेडियम में हों। तीसरा विकल्प है कि टूर्नमेंट को 2022 के लिए स्थगित कर दिया जाए।’
बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष शशांक मनोहर (ICC President Shashank Manohar) के लिए दो महीने के विस्तार पर भी चर्चा होगी लेकिन मुख्य रूप से ध्यान टी 20 वर्ल्ड कप पर फैसला करने पर होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और उनके मौजूदा और पूर्व शीर्ष खिलाड़ी भारत के साथ टेस्ट सीरीज करने पर जोर दे रहे हैं, जिसे नवंबर-दिसंबर में खेला जाना है।
यह सीरीज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वित्तीय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘अगर टी20 वर्ल्ड कप को 2022 तक टाला जाता है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बहुत दुखी नहीं होगा। आईसीसी सदस्यों से बना है। यदि सदस्य यह तय करते हैं कि द्विपक्षीय सीरीज अधिक महत्वपूर्ण है, तो आप इसे खारिज नहीं कर सकते हैं।
बोर्ड के इस सदस्य ने कहा, ‘आईसीसी को थोड़ी वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यह एक अल्पकालिक समस्या है। अगर टूर्नमेंट 2022 में होता है, तो उसे को कोई खास घाटा नहीं होगा।’ टी20 वर्ल्ड कप टलने का मतलब यह भी होगा कि चका-चौंध से भरे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आयोजन की संभावना बनेगी।
भारतीय टीम आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर टूर्नमेंट अपने निर्धारित समय पर होता है तो बड़ी संख्या में लोगों को आइसोलेशन पर रहना होगा। इसमें 16 टीमों के खिलाड़ी और अधिकारियों के अलावा टेलीविजन सदस्य और अन्य जरूरी स्टाफ शामिल है। यह काफी जटिल और महंगा साबित होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website