
भारतीय टीम ने अॉस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में शानदार तरीके से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। जीत की खुशी के साथ ही भारत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग से भी खुशखबरी मिली है। रवीचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में एक साथ नंबर-1 पाेजिशन मिली है।
सबसे बड़ी बात ये है कि 14 साल की आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग के इतिहास में ये पहला मौका है, जब टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में दो स्पिनर्स एक साथ नंबर-1 पर आए हैं। अश्विन और जडेजा को रैंकिंग में 892 प्वाइंट्स मिले हैं।
इससे पहले आईसीसी की 2016 रैंकिंग में अश्विन नंबर-1 पर थे पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन खेल के दम से जडेजा को ज्यादा रेटिंग प्वाइंट्स मिले। इसी की वजह से उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ और उन्होंने अश्विन की बराबरी कर ली।
2003 में शुरू हुई थी आईसीसी रैंकिंग
आईसीसी ने 2003 में पहली बार क्रिकेट में रैंकिंग देना शुरू किया था। तब से आईसीसी हर सीजन में वनडे, टेस्ट अौर टी-20 रैंकिंग जारी करता है। 2008 में भी डेल स्टेन-मुरलीधरन थे नंबर-1
भारत को दोनों खिलाड़ियों का शानदार खेल जारी है। अश्विन और जडेजा ने इस सीजन में अब तक बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 टेस्ट मैच खेले हैं। अश्विन ने 6 टेस्ट मैचों में 21 विकेट लिए हैं। वहीं, जडेजा ने 18 विकेट चटकाए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website