Sunday , April 5 2026 5:07 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ऐश्वर्या को नहीं बख्शा तो मैं कौन… स्वरा भास्कर ने मिस वर्ल्ड से की अपनी तुलना, मोटी-भद्दी कहने वालों को लताड़ा

ऐश्वर्या को नहीं बख्शा तो मैं कौन… स्वरा भास्कर ने मिस वर्ल्ड से की अपनी तुलना, मोटी-भद्दी कहने वालों को लताड़ा


स्वरा भास्कर ने जब से अपनी बेटी को जन्म दिया है, तब से उनका वजन बढ़ गया है और रोज उन्हें निगेटिविटी का सामना करना पड़ता है। इसी बात पर बोलते हुए स्वरा ने कहा है कि ऐश्वर्या राय की हालत भी उनकी तरह ही थी। एक्ट्रेस ने अपनी तुलना मिस वर्ल्ड से की।
स्वरा भास्कर लंबे समय से बॉडी शेमिंग का शिकार हो रही हैं, जो सितंबर 2023 में अपनी बेटी को जन्म देने के बाद और ज्यादा होने लगी। स्वरा ने हाल ही में अपने अनुभव की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की, जिन्हें डिलीवरी के बाद इसी तरह की कठोर आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि अगर ऐश्वर्या जैसी सुंदर औरत और उनके जैसी मशहूर हस्ती को इस तरह की निगेटिविटी का सामना करना पड़ सकता है, तो उन्हें भी इसका सामना करना पड़ेगा।
स्वरा ने कहा, ‘कोई एक ऐसा तरीका नहीं है जिससे जो महिलाएं लोगों की नजरों में नहीं रहे, खासकर ग्लैमर की दुनिया में, उन्हें कभी भी अकेला नहीं छोड़ा जा सकता है।’ स्वरा ने हाल ही में बीबीसी न्यूज़ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘आप क्या कर रहे हैं, आप इसे कैसे कर रहे हैं, आपके लाइफ ऑप्शन, आप इससे कैसे गुजर रहे हैं, इन सबके बारे में हमेशा बात की जाती है।’
स्वरा भास्कर ने ऐश्वर्या से की तुलना – बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन की तकलीफों को याद करते हुए स्वरा ने कहा, ‘मुझे याद है कि जब ऐश्वर्या राय को बच्चा हुआ था और जब उनका प्रसव के बाद वजन बढ़ गया था, तब उन्हें बहुत सारी निगेटिविटी और भयानक बातों से गुजरना पड़ा था। उनकी बुरी तस्वीरें जानबूझकर ली गईं और हर जगह प्रकाशित की गईं। मुझे एक इंटरव्यू भी याद है और शालीनता से उन्होंने सब संभाला था। वो आदमी उनके बारे में बात कर रहा था कि वह बाकी लोगों की तरह वापस अपने शेप में नहीं आ पाईं।’
ऐश्वर्या की फैन हो गईं स्वरा – स्वरा ने आगे कहा, ‘मुझे उनकी यह बात याद है कि, ‘मैं बस अपने बच्चे के साथ अपनी जिंदगी जी रही थी… अपनी असली जिंदगी।’ उन्होंने इसका जवाब बहुत खूबसूरती से दिया। यह बात मुझ पर बहुत प्रभाव डालती थी। मुझे लगा वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। उन्होंने सचमुच वह खिताब जीत लिया। उन्होंने उसे नहीं छोड़ा, तो आखिर मैं कौन हूं?’