
कहते हैं भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही मामला अमेरिका के वर्जीनिया में देखा गया जहां पैसों की तंगी के चलते एक व्यक्ति ने लॉटरी में पैसा जीतने के लिए 160 टिकट खरीद ली। इसके बाद किस्मत ने उसका ऐसा साथ दिया कि इन सभी टिकटों पर उसका जैकपॉट लग गया। इस शख्स का नाम क्वामे क्रॉस है। इस सभी टिकटों में एक बात कॉमन थी वो ये कि अंतिम चार डिजिट्स 7314 का कॉम्बिनेशन था।
नहीं हो रहा किसी को यकीन : टिकट जीतने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान क्रॉस ने कहा कि एक टिकट के लिए $5000 मिले जिससे उसने कुल $800,000 (लगभग 5.9 करोड़) जीते। इस तरह एक साथ इतने सारे पैसे जीतने के बाद शख्स देखते ही देखते अमीर हो गया। क्रॉस ने कहा कि मुझे इस बात का विश्वास नहीं हो पा रहा था… कि मैंने इतने सारे पैसे एक साथ जीत लिए हैं। शख्स ने कहा कि पैसे जीतने के बाद मुझे 82 बार जांच करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अब तक मैं तय नहीं कर पाया हूं कि मैं इतने सारे पैसे का क्या करने वाला हूं। इतने पैसे जीतने के बाद क्रॉस के घर के बाहर लोगों को तांता लगा हुआ है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि किसी की सभी टिकटों पर कैसे जैकपॉट लग सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website