अगर आप रोजाना आधी रात तक जागते हैं तो इसके कई सारे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस आदत की वजह से आप कम नींद ले सकते हैं और तमाम हेल्थ प्रॉब्लम्स को न्यौता देने का काम करते हैं। आइए जानते हैं आधी रात तक जागने के नुकसान।
क्या कभी आपने सोचा था कि हेल्थ एक्सपर्ट्स आपको सोने की सलाह देंगे। पहले मम्मी-पापा तो पीछे पड़े ही रहते थे कि टाइम से सो और समय से उठा। वहीं, अब डॉक्टर और साइंटिस्ट्स भी पर्याप्त नींद लेने को कहते हैं। दरअसल, लगातार जिस तरह लोगों की लाइफस्टाइल बदल रही है, उसने नींद को भी काफी ज्यादा प्रभावित किया है। कभी भी जागना और सोना लोगों के डेली रूटीन का पैटर्न बन गया है।
वहीं, जो लोग कॉलेज या काम पर जा रहे हैं, वो लोग आधी नींद पूरी करके ही जाग जाते हैं, अगले दिन की शुरुआत करने के लिए। लोगों के बिगड़ते स्लीप साइकिल को देखते हुए वैज्ञानिक और हेल्थ एक्सपर्ट अलग-अलग तरीकों से उन्हें नींद के महत्व को समझाते आए हैं।
अब तक तमाम शोध में खराब गुणवत्ता की नींद लेने के दुष्प्रभावों और अच्छी नींद से होने वाले फायदों का खुलासा किया जा चुका है। अब हाल ही में एक अमेरिकी डॉक्टर ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि हमारा आधी रात तक जागना दिमाग पर क्या प्रभाव डालता है और इसके क्या-क्या नुकसान हमें झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
आधी रात तक जागने के क्या है नुकसान – भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सौरभ सेठी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर हेल्थ के बारे में लोगों को जागरूक करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनेigहैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया किअगर आप नियमित रूप से आधी रात तक जागते हैं,तो आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव हो सकता है। इसका आम तौर पर मतलब है कि आप सात से नौ घंटे से कम नींद ले रहे हैं।
बढ़ सकता है वजन – डॉक्टर के मुताबिक, अगर आप आधी रात तक जागे रहते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि रात में जागे रहने से आपके भूख में वृद्धि हो सकती है। साथ ही हार्मोन भी इम्बैलेंस हो सकते हैं, जो आपके वेट गेन में योगदान दे सकते हैं।
मूड पर पड़ता है प्रभाव – इसके अलावाकम नींद या आधी रात तक जगे रहने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। इससे आपकी परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ सकता है।
बढ़ सकता है स्ट्रेस – डॉक्टर ने बताया कि आपके इस आदत की वजह से स्ट्रेस लेवल भी बढ़ सकता है।बढ़े हुए स्ट्रेस का निगेटिव असर आपके ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है।
सोचने में हो सकती है परेशान – केवल इतना ही नहीं, अगर आप रोजाना आधी रात तक जागे रहते हैं तोआपको दिन के दौरान एकाग्रता और सोचने में कठिनाई हो सकती है।
स्वास्थ्य को सही रखने के लिए क्या करें – डॉक्टर ने लोगों के साथ इन समस्याओं से बचने का उपाय भी शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि,हार्मोनल संतुलन,गट हेल्थ,लिवर हेल्थ और मूड सहित अपने ओवरऑल हेल्थ में सुधार करने के लिए,आधी रात से पहले सोने का लक्ष्य रखें और नियमित सोने का एक समय निर्धारित करें। हर रात सात से नौ घंटे की पर्याप्त नींद लें।
Home / Lifestyle / आधी रात तक जगे रहते हैं तो सुबह झेलनी पड़ेगी ये परेशानियां, हार्वर्ड डॉ. ने बताए कम नींद से बढ़ने वाले 4 खतरे