Tuesday , July 1 2025 1:35 AM
Home / Entertainment / Bollywood / बीमारी ने कर दिया विनोद खन्ना का ऐसा हाल, पहचानना हुआ मुश्किल

बीमारी ने कर दिया विनोद खन्ना का ऐसा हाल, पहचानना हुआ मुश्किल


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना की तबीयत बिगड़ने के कारण मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। विनोद खन्ना के शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। खबरों की मानें तो उन्हें ब्लैडर कैंसर है।

अभिनेता के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि डॉक्टर उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे देंगे। उन्होंने कहा, ”डैड को गंभीर निर्जलीकरण के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति तेजी से नियंत्रण में लाई गई। वह अब काफी बेहतर हैं और डॉक्टर उन्हें जल्द छुट्टी देने पर विचार कर रहे हैं।”

राहुल ने अस्पताल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि मैं डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ का बहुत आभारी हूं. उन्होंने डैड की देखभाल बहुत अच्छे से की। अस्पताल ने भी यह कंफर्म किया था कि विनोद खन्ना की स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है और उन्हें जल्द डिसचार्ज कर दिया जाएगा।

लेकिन उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह बीमारी की वजह से बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। उनको पहचानना मुश्किल हो रहा है।

बता दें कि विनोद खन्‍ना इस वक्‍त राजनीति के साथ फिल्‍मों में भी सक्रिय हैं। उनकी नई फिल्‍म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ है। इस नई फिल्‍म में उन्‍होंने ग्‍वालियर के राजा की भूमिका निभाई है। उनके साथ इस फिल्‍म में हेमा मालिनी भी हैं जिन्‍होंने इस फिल्‍म में ग्‍वालियर की रानी विजया राजे सिंधिया का किरदार निभाया है।