
इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष निजम सेठी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आम चुनाव के दौरान सेठी और क्रिकेटर से प्रधानमंत्री बने इमरान खान के रिश्तों में तल्खी देखी गई थी।
प्रधानमंत्री ने सेठी के इस्तीफे के तुरंत बाद ट्वीट करके उनके स्थान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व प्रमुख ईशान मणि के नाम की घोषणा की। खान के देश के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते ही राजनीति से लेकर खेल जगत में चर्चा का महौल गरमा गया है।
पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महम्मूद कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खान को दी गयी बधाई और दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों की कामना को बातचीत का निमंत्रण के रूप में प्रचारित करके यह साबित कर दिया कि नया पाकिस्तान के नारे के साथ सत्त्ता में आने वाले खान की सरकार अपनी पूर्ववर्ती सरकारों से अलग सोच नहीं रखती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website