Wednesday , March 4 2026 10:37 PM
Home / Sports / इमरान खान बोले- शादी से पहले नहीं देखा था तीसरी पत्नी का चेहरा

इमरान खान बोले- शादी से पहले नहीं देखा था तीसरी पत्नी का चेहरा


अपनी दूसरी पत्नी द्वारा लगाए जा रहे सनसनीखेज आरोपों के बाद पहली बार पाकिस्तानी नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान सामने आए हैं। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी रेहम खान के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया तो साथ ही कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि रेहम कुछ न कुछ गड़बड़ करेगी। वहीं, अपनी तीसरी पत्नी बुशरा मेनका के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि शादी से पहले तक उन्होंने बुशरा की शकल तक नहीं देखी थी।
इमरान का कहना है कि बुशरा धार्मिक गुरु थी ऐसे में उनका मिलना-जुलना लगा रहता था। मैं उससे जब भी मिला वह नकाब ओढ़कर रहती थी। हां, मैंने उसके घर पर एक तस्वीर जरूर देखी थी जिससे मैंने कयास लगाया कि यह बुशरा ही है। यहां तक कि उन्होंने जब तीसरी पत्नी को प्रपोज किया तब भी वह नकाब में ही थी।