
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए पहली बार कप्तानी करने वाले ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज पर अपना कब्जा किया। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के दो बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। ऐसे में अब यह कवायद छिड़ गई है कि इन दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम इंडिया में कौन लेगा। खास तौर से टी20 फॉर्मेट में कप्तानी को लेकर बीसीसीआई एक से अधिक विकल्प को देख रही है। हार्दिक पंड्या कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। रोहित शर्मा के कप्तान रहते हुए हार्दिक टीम इंडिया के लिए टी20 टीम में उप कप्तान भी रहे। ऐसे में जब उनकी वापसी होगी तो निश्चित रूप से वही कप्तानी करेंगे। हालांकि, जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था।
शुभमन की कप्तानी में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 4-1 से सीरीज को अपने नाम किया। खुद बल्लेबाज के तौर पर शुभमन ने भी दमदार खेल दिखाया। हालांकि, सीरीज के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को हार मिली थी, लेकिन इसके बाद बैक टू बैक भारतीय टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की। इसके साथ ही शुभमन गिल के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
विराट कोहली की शुभमन ने की बराबरी – शुभमन गिल ने कप्तानी करते हुए टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली की बराबरी कर ली है। शुभमन गिल भारत के सिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान बने हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर 4-1 से टी20 सीरीज सीरीज जीतने का कारनामा किया है। इस मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। विराट कोहली ने साल 2019-20 में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए न्यूजीलैंड को उसके घर में पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से करारी मात दी थी।
आईपीएल में भी कप्तान हैं शुभमन गिल – ऐसा नहीं है कि शुभमन गिल को टी20 फॉर्मेट में कप्तानी का अनुभव नहीं है। शुभमन आईपीएल के 17 वें सीजन में गुजरात टाइटंस की कमान संभाली थी। हालांकि, कप्तान के तौर पर उनके लिए आईपीएल का 17 वां सीजन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन पूरी उम्मीद है कि शुभमन आगे आने वाले समय में टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान बन सकते हैं।
Home / Sports / पहली ही सीरीज में शुभमन गिल ने कप्तानी में बना दिया बंपर रिकॉर्ड, कर ली विराट कोहली की बराबरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website