
साल 2005 में अनीस बज्मी की डायरेक्टेड और बोनी कपूर की प्रोड्यूस्ड फिल्म ‘नो एंट्री’ में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे। इस मूवी ने उस साल सबसे ज्यादा कमाई की थी और सुपरहिट रही थी। हालांकि कुछ समय बाद दर्शकों की ओर से इसके सीक्वल की मांग की जाने लगी। फैन्स चाहते थे इसका पार्ट 2 लाया जाए। और अब खबर है कि ‘नो एंट्री 2’ बन रही है। इसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी। लेकिन कास्ट नई होगी, कौन, आइए जानते हैं।
‘पिंकविला’ में छपी खबर के मुताबिक, बोनी कपूर और जी स्टूडियोज ‘नो एंट्री 2’ के लिए साथ आ रहे हैं। इसके लिए उन्हें बड़े कलाकार भी मिल गए हैं। सोर्स का कहना है कि अनीस बज़्मी इस मूवी के डायरेक्टर के साथ-साथ इसके राइटर भी होंगे। इतना ही नहीं, इसमें अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान की जगह मेकर्स वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।
‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग और रिलीज डेट – रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों एक्टर्स स्क्रिप्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहानी पर अपनी सहमति भी दे दी है। बताया जा रहा है कि बोनी कपूर और अनीस बज्मी पिछले 6 महीनों में कई बार वरुण, अर्जुन और दिलजीत से मिल चुके हैं। और एक्टर्स का मानना है कि सीक्वल में, 2005 की की तुलना में ज्यादा कॉमेडी होगी। सोर्स ने बताया, ‘नो एंट्री 2 बहुत एंटरटेनिंग फिल्म होगी। इसकी शूटिंग दिसंबर 2024 में शुरू होगी और 2025 में रिलीज की जाएगी।’
‘नो एंट्री 2’ के लिए एक्ट्रेसेस की कास्टिंग – 3 लीड एक्टर्स के अलावा, अभी इस मूवी के लिए एक्ट्रेसेस की भी कास्टिंग हो रही है। हालांकि वह 3 कौन होंगी, जिनके साथ इनकी जोड़ियां बनेंगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मगर कहा जा रहा है कि इसका ऐलान जल्द ही होगा। वैसे जिस तरह पहले पार्ट ने दर्शकों को गुदगुदाया था, उस लिहाज से एक्साइटमेंट लेवल लोगों का और बढ़ गया है और अब सभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘नो एंट्री 2’ में सलमान-फरदीन और अनिल नहीं, बल्कि दिखाई देंगे 3 बड़े चेहरे, जानिए कब रिलीज होगी ये कॉमेडी फिल्म
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website