
गर्मियों के मौसमी फल आम को अगर आप ऐसे ही खाकर बोर हो चुके हैं तो आज इससे मैंगो फिरनी बना कर खाएं। यह खाने में बहुत लाजवाब और बनाने में भी आसान हैं। इसे आप लंच या डिनर के बाद मीठे में सर्व कर सकते हैं। आइए जानिए इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
बासमती चावल- 2 टेबलस्पून
पानी- भिगोने के लिए
दूध- 1 लीटर
चीनी- 1/4 कप
इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून
केसर दूध- 2 टेबलस्पून
आम का गुद्दा- 1/2 कप
ड्राई फ्रूट- गार्निश के लिए
विधि
1. सबसे पहले कटोरी में बासमती चावल पानी डाल कर 30 मिनट तक भिगो दें।
2. फिर पानी से अलग करके इसे ब्लेंड करें और एक तरफ रख दें।
3. पैन में 1 लीटर दूध डाल कर उबालें और फिर इसे हिलाते हुए 10 मिनट के लिए उबालें।
4. फिर इसे धीमी आंच पर दूध गाढ़ा होने तक उबलने दें।
5. अब इसमेंं ब्लेंड किए हुए चावल डाल कर इसे लगातार हिलाएं ताकि चावल की गांठ न बन जाएं।
6. इसे तब तक उबालें जब चावल पक न जाएं।
7. इसके बाद चीनी और केसर दूध मिलाएं। इसे तब तक मिलाते रहे जब तक दूध गाढ़ा या क्रीमी न हो जाए।
8. अब इसमें इलायची पाउडर मिक्स करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
9. फिर इसमें आम का गुद्दा मिलाएं और इसे ड्राई फ्रूट के साथ गार्निश करें।
10. मैंगो फिरनी बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website