Tuesday , March 3 2026 11:09 PM
Home / Sports / भारत-पाकिस्तान मैच में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाज गिराएंगे बिजली, जानें पिच रिपोर्ट

भारत-पाकिस्तान मैच में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाज गिराएंगे बिजली, जानें पिच रिपोर्ट


भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का महामुकाबला पल्लीकेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दो सितंबर यानी शनिवार को होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम एशिया कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। टीम इंडिया हाल ही में श्रीलंका पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में नेपाल को हराकर विजयी आगाज कर लिया है। दोनों ही टीमों के पास शानदार पेस अटैक है तो टीम इंडिया बैटिंग के मामले में पाकिस्तान पर भारी है। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान हर मामले में टक्कर देने में सक्षम है।
IND vs PAK पिच रिपोर्ट – मैच कैंडी में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, क्योंकि गेंद अच्छी तरह से बैट पर आती है। पिच की सतह थोड़ी सूखी होगी, इसलिए इस पिच पर स्पिनर कमाल कर सकते हैं। यहां 250 औसत स्कोर है तो माना जा सकता है कि मैच हाई स्कोरिंग होगा। हालांकि, दोनों ही टीमों के पास अच्छे पेसर हैं तो सिर्फ स्पिनरों का खेल कहना इसे थोड़ा मुश्किल होगा।
मैच की डिटेल्स – एशिया कप का तीसरा मैच: IND vs PAK
डेट और टाइम: 2 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे (टॉस-2:30)
स्थान: कैंडी
IND vs PAK: संभावित प्लेइंग XI – भारत की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
पाकिस्तान की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11: फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह