Monday , March 2 2026 3:21 PM
Home / Off- Beat / इस देश में सड़कों के किनारे लगते हैं नोटों के बाजार

इस देश में सड़कों के किनारे लगते हैं नोटों के बाजार


आज के समय में आप कहीं भी चले जाओ, हर जगह पर आपको कोई न कोई कमी दिखाई दे ही जाएगी। कहीं गरीबी बढ़ रही है तो कहीं अपराध बढ़ रहे हैं। पैसे की कमी किसी भी देश में आम देखने को मिलती है। मगर एक एेसा देश है जहां पैसे की किल्लत नहीं है। वह है अफ्रीकी देश,सोमालीलैंड। सोमालीलैंड दुनिया का एक ऐसा अनोखा देश हैं, जहां सड़क के किनारे कपड़ो की नहीं बल्कि पैसों के बाजार लगते हैं। अगर आप भी पैसे खरीदने के बारे में सोच रहें है तो बड़ी आसानी और कम किमत पर यहां से पैसे ले सकते हैं। आप को यह जानकर हैरानी होगी कि दस अमेरिकी डॉलर के बदले आप सोमालिया की मुद्रा कई गुणा ज्यादा ले सकते हैं।PunjabKesari

सोमालीलैंड में आप जहां भी देखोगे आपको पैसा ही पैसा दिखाई देगा। यहां लोगों को पैसे एेसे बेचे जाते हैं जैसे मंदिर का प्रसाद बट रहा हो। एेसा करने के पीछे उनका कारण है कि उनको लगता है कि किसी भी समय उनकी मुद्रा गायब हो सकती है। वह अपने पैसे को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहते इसलिए वह इनका बाजार लगाते हैं।

PunjabKesariसबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतने सारे पैसे की सुरक्षा करने के लिए कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं होता। यह देश इतना सुरक्षित है कि किसी को अपने पैसे की रक्षा नहीं करनी पड़ती। सड़क किनारे पड़े इन नोटो के ढेरों को देखना किसी खूबसूरत नजारे से कम नहीं है।