Tuesday , February 10 2026 2:43 AM
Home / Sports / IND v NZ 1st Test Day 2: भारत की पहली पारी 165 रन पर सिमटी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 136-2

IND v NZ 1st Test Day 2: भारत की पहली पारी 165 रन पर सिमटी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 136-2


टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले काइल जैमीसन और अनुभवी टिम साउदी के चार चार विकेट की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को शुरुआती घंटों में ही भारत को पहली पारी में 165 रन पर आउट कर दिया। टी-ब्रेक के समय न्यूजीलैंड ने 2 विकेट गवाकर 112 रन बना लिए है। केन विलियमसन और राॅस टेलर खेल रहे हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए जैमीसन ने 16 ओवर में 49 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं साउदी ने 20.1 ओवर में 49 रन देकर चार विकेट चटकाये । भारत ने पांच विकेट पर 122 रन से आगे खेलते हुए आखिरी पांच विकेट 43 रन के भीतर गंवा दिए। ऋषभ पंत (19) ने छक्के के साथ शुरूआत की लेकिन उपकप्तान अजिंक्य रहाणे से गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। रविचंद्रन अश्विन को साउदी ने उसी तरह की गेंद पर पवेलियन भेजा जिस पर कल पृथ्वी शाॅ अपना विकेट गंवा बैठे थे। वहीं रहाणे बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ाने के प्रयास में आउट हुए। मोहम्मद शमी (21) ने टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने नौवे विकेट के लिये ईशांत शर्मा के साथ 22 रन जोड़े। दोनों एक के बाद एक आउट हो गए और भारतीय पारी 68.1 ओवर में सिमट गई। पंत और रहाणे के बीच 31 रन की साझेदारी से उम्मीदें बंधी थी लेकिन एक रन लेने के रहाणे के गलत कॉल ने तस्वीर बदल दी। रहाणे दूसरे छोर पर पहुंच चुके थे लिहाजा जूनियर बल्लेबाज पंत को अपना विकेट गंवाना पड़ा। ऐजाज पटेल का प्वाइंट से सीधा थ्रो जब लगा, वह क्रीज से काफी पीछे थे।
पवेलियन लौटते समय पंत ने निराशाभरी नजरों से रहाणे की तरफ देखा । वहीं अश्विन ऐसी गेंद पर आउट हुए जिसे शीर्षक्रम के बल्लेबाज भी नहीं खेल पाते। भारत का स्कोर सात विकेट पर 132 रन था जिसके बाद रहाणे ने बोल्ट को चौका लगाया । साउदी ने रहाणे को पवेलियन भेजकर भारत की सम्मानजनक स्कोर बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तेज गेंदबाज काइल जैमिसन (38 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन पर रोके रखा। बारिश प्रभावित पहले दिन में केवल 55 ओवरों का ही खेल हो सका। टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुयी और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (16) टीम सऊदी का शिकार बने। इसके बाद मयंक अग्रवाल (34) भी खराब शॉट खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर जैमिसन को कैच थमा बैठे।
भारतीय ओपनिंग जोड़ी महज 35 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ पारी को संभालने की कोशिश कि लेकिन जैमिसन ने रॉस टेलर के हाथों कैच कराकर विराट को आउट कर भारतीय पारी को झकझोड़ दिया। विराट मात्र दो रन बना कर आउट हुए। नील वेगनर की जगह टीम में शामिल किये गए जैमिसन ने तीन विकेट झटके और भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने विराट का बहुमूल्य विकेट समेत पुजारा और हनुमा विहारी को अपना शिकार बनाया।
दोनों टीमें इस प्रकार है…
भारत का प्लेइंग XI- पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड का प्लेइंग XI- टॉम लाथम, टॉम ब्लंडेल, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, एजाज पटेल, काइल जेमीसन, ट्रेंट बोल्ट।