Wednesday , March 4 2026 6:49 AM
Home / Sports / IND vs ENG : रूट ने 100वें टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

IND vs ENG : रूट ने 100वें टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे


चेन्नई में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में जो रूट ने दोहरा शतक जड़ दिया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए दोहरा शतक और भी खास हैं क्योंकि यह उनके 100वें टेस्ट मैच में आया हैं। रूट ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी कर लिए हैं। रूट ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 218 रन बनाएं। रूट की पारी को शहबाज नदीम ने खत्म किया। देखें जो रूट के रिकॉर्ड-
भारत में बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज
क्लाइव लॉयड (1975)
जो रूट (2021)*
टेस्ट इतिहास में विदेशी दौरों पर कप्तान द्वारा सर्वाधिक दोहरे शतक
4: ग्रीम स्मिथ
3: जो रूट
3: स्टीफन फ्लेमिंग
2: ब्रायन लारा
2: बॉब सिम्पसन
एशिया में SENA खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक दोहरे शतक
2: जो रूट
2: एबी डिविलियर्स
2: ग्रीम स्मिथ
2: स्टीफन फ्लेमिंग
टेस्ट में FAB 4 द्वारा दोहरा शतक
7: विराट कोहली
5: जो रूट
4: केन विलियमसन
3: स्टीव स्मिथ
इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक
वैली हैमंड – 7
जो रूट – 5*
एलिस्टर कुक – 5
लियोनार्ड हटन – 4
केविन पीटरसन – 3

भारत के खिलाफ जो रूट ने अपना दोहरा शतक छक्का लगाकर पूरा किया। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में छक्के से दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।