Monday , February 9 2026 10:57 AM
Home / Sports / Ind vsSL: दूसरी पारी में टीम इंडिया की हॉफ सेन्चुरी

Ind vsSL: दूसरी पारी में टीम इंडिया की हॉफ सेन्चुरी


नई दिल्ली: श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच से पूर्व पहली पारी में 373 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से कप्तान दिनेश चांदीमल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 164 रन की पारी खेली। पहली पारी सात विकेट पर 536 रन पर घोषित करने वाले भारत को 163 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा ने 3-3 जबकि रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी की शुरुआत के साथ टीम इंडिया का स्कोर:

LIVE

SL 373

IND 536/7 decl, 51/2 (17.0 Ovs)

CRR: 3

Day 4: Lunch Break – India lead by 214 runs

चांदीमल ने 341 गेंद की अपनी पारी में 18 चौंकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 147 रन बनाए। उन्होंने इसके अलावा मौजूदा श्रृंखला में शतक जडऩे वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज मैथ्यूज के साथ चौथे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी भी की। ये दोनों उस समय बल्लेबाजी के लिए साथ आए थे जब टीम कल 75 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को 79.2 ओवर तक सफलता से महरूम रखा। खराब रोशनी के कारण जब पांच ओवर पहले दिन का खेल खत्म किया गया तब लक्षण संदाकन चांदीमल का साथ निभा रहे थे। उन्होंने अभी खाता नहीं खोला है।

मैथ्यूज ने 6, 93, 98 और 104 रन पर मिले चार जीवनदान का फायदा उठाते हुए 6 घंटे से अधिक की अपनी पारी में 268 गेंद का सामना करते हुए 14 चैके और 2 छक्के जड़े। मैथ्यूज को 3 जीवनदान विकेट से पीछे मिले जो दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले चिंता की बात है। भारत की ओर से आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 90 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इशांत शर्मा (93 रन पर दो विकेट), मोहम्मद शमी (74 रन पर दो विकेट) और रविंद्र जडेजा (85 रन पर दो विकेट) ने 2-2 विकेट हासिल किए। भारत ने पहली पारी 7 विकेट पर 536 रन बनाकर घोषित की थी जिससे श्रीलंका की टीम अब भी 180 रन पीछे है जबकि उसका एक विकेट शेष है।

श्रीलंका की टीम सुबह तीन विकेट पर 131 रन से आगे खेलने उतरी। मैथ्यूज और चांदीमल ने सुबह काफी सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की और सुबह के सत्र में 26.3 ओवर के खेल के दौरान 61 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। दूसरे सत्र में भी श्रीलंका के बल्लेबाजों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और टीम ने 31 ओवर में 78 रन जोड़कर मैथ्यूज का विकेट गंवाया। टीम हालांकि अंतिम सत्र में 28 ओवर में 86 रन जोड़कर 5 विकेट गंवा बैठी। कल प्रदूषण के सुर्खियां बनने के बाद कोटला पर हालात आज सुबह भी काफी अच्छे नहीं थे।

श्रीलंकाई खिलाडिय़ों पर भी इसका असर दिखा जब दिन के खेल के शुरूआती आधे घंटे के बाद ही चांदीमल ने सांस में तकलीफ की शिकायत की जिसके कारण लगभग 3 मिनट खेल रूका रहा। मैदान के समीप आईटीओ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार 11 बजे तक एक्यूआई 400 के आंकड़े को पार कर गया जो सेहत के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। कल जब दो बार खेल रोका गया तो एक्यूआई 200 से कुछ अधिक था। दोपहर 1 बजे तक हालांकि स्थिति में सुधार हुआ और एक्यूआई 192 पर आ गया। मैथ्यूज ने आज 57 रन से आगे खेलते हुए मोहम्मद शमी पर दिन का पहला चौका जड़ा। चांदीमल ने जडेजा पर चौके के साथ 54वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।

श्रीलंकाई कप्तान ने शमी पर चौके के साथ 145 गेंद में मौजूदा श्रृंखला का लगातार तीसरा पचासा पूरा किया। लंच के बाद जडेजा की गेंद पर भारत के लिए विकेट हासिल करने का मौका बना लेकिन बायें हाथ के इस स्पिनर की नीची रहती गेंद मैथ्यूज के बल्ले का किनारा लेने के बाद विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के पैरों के बीच से 4 रन के लिए चली गई। मैथ्यूज इस समय 93 रन बनाकर खेल रहे थे।