
बांग्लादेश के भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत समेत पड़ोसी देशों से रिश्ते में संतुलन और एशिया में सार्क जैसे गुट को ताकतवर करने पर जोर दिया है। बांग्लादेश चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली बीएनपी के मुखिया तारिक रहमान ने कहा है कि उनकी सरकार किसी एक देश पर केंद्रित पॉलिसी नहीं अपनाएगी। भारत, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका से रिश्ते में संतुलन पर बीएनपी नेता ने कहा कि उन्होंने हमारी पॉलिसी सभी देशों के लिए एक समान होगी।
तारिक रहमान ने कहा है कि हम सभी से दोस्ताना संबंध बनाने पर काम करेंगे। तारिक रहमान की जीत के बाद बांंग्लादेश के भारत से रिश्ते पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। पारंपरिक रूप से बीएनपी का रुख पकिस्तान के लिए नरम और भारत के लिए कड़ा रहा है। हालांकि तारिक के दोनों देशों से रिश्ते में संतुलन रखने की बात कह रहे हैं।
BRI का हिस्सा बन सकता है बांग्लादेश – चीन के साथ सुधारने और खासतौर से बीआरआई में शामिल होने का संकेत तारिक रहमान ने दिया है। उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि क्या इससे बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को मदद मिलती है। चीन के BRI (बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट) से अगर हमारे देश की इकॉनमी में सुधार होता है तो हम इसका हिस्सा बनने पर सोंचेंगे।
बीएनपी चीफ तारिक रहमान ने अपनी पार्टी की चुनावी जीत को डेमोक्रेसी की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि चीजें आगे कानूनी हिसाब से चलें। शेख हसीना को भारत से वापस लाने के मुद्दे पर तारिक रहमान ने कहा कि यह कानूनी तरीके पर निर्भर करता है। उन्होंने इसे दिल्ली के साथ उठाने का संकेत दिया है।
Home / News / ‘भारत-पाकिस्तान-चीन से रिश्ते, शेख हसीना, सार्क’, तारिक रहमान ने पहली बार बताया ‘नए बांग्लादेश’ का प्लान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website