Tuesday , April 7 2026 3:16 PM
Home / News / India / बांग्लादेश को 28 रन से हरा, भारत सेमीफाइनल में

बांग्लादेश को 28 रन से हरा, भारत सेमीफाइनल में

आलोक गुप्ता एड्बेस्टन

बर्मिंघम:  वर्ल्ड कप के 40वें मैच में मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत ने बांग्लादेश को 28 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 7वीं बार सेमीफाइनल में पहुंच गई। टीम इंडिया पिछली बार 2015 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने उसे 95 रन से हरा दिया था। भारत ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार तीसरी बार हराया। टीम इंडिया के 8 मैच में 13 अंक हो गए। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका से 6 जुलाई को होगा। दूसरी ओर इस हार के साथ बांग्लादेश की अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओर में 9 विकेट पर 314 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 104 और लोकेश राहुल ने 77 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48 ओवर में 281 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए शाकिब अल हसन ने 66 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए।

रोहित तीसरी बार मैन ऑफ द मैच बने, सचिन की बराबरी की

रोहित को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वर्ल्ड कप में उनका यह तीसरा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड है। वे इस अवार्ड को सबसे ज्यादा 3 बार जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। रोहित ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। इस अवॉर्ड सबसे ज्यादा 4 बार जीतने वाले भारतीय युवराज सिंह हैं।

रोहित ने गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक लगाया। वे एक वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने सौरव गांगुली के 3 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली ने 2003 में केन्या के खिलाफ 2 और नामीबिया के खिलाफ एक शतक लगाया था।

शाकिब एक वर्ल्ड कप में 500+ रन बनाने के साथ 10 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी
शाकिब ने इस वर्ल्ड कप में चौथा अर्धशतक लगाया। अर्धशतकीय पारी के दौरान शाकिब ने इस वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे किए। उन्होंने 11 विकेट भी लिए हैं। वे एक वर्ल्ड कप में 500+ रन बनाने के साथ-साथ 10+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

कोहली ने 26 रन बनाए, हार्दिक खाता भी नहीं खोल सके

विराट कोहली लगातार छठे मैच में अर्धशतक नहीं लगा सके। वे 26 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या खाता खोले बगैर आउट हुए। ऋषभ पंत ने 41 गेंद पर 48 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 9 गेंद पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धोनी 33 गेंद पर 35 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान 5 विकेट लिए।

राहुल-रोहित ने शतकीय साझेदारी खेली

राहुल-रोहित ने पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की। रोहित इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 8 पारियों में 516 रन बनाए थे। रोहित के 7 पारियों में 544 रन हो गए।

रोहित का इस वर्ल्ड कप में 5वीं बार 50+ स्कोर
रोहित ने इस वर्ल्ड कप में 5वीं बार 50+ रन का स्कोर किया। रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इससे पहले 5वें ओवर की चौथी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर रोहित ने लेग साइड में शॉट खेला। गेंद हवा में थी, लेकिन तमीम इकबाल कैच नहीं ले सके।

रोहित वर्ल्ड कप इतिहास में 5 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में कुल 5 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 5-5 शतक लगाए थे। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने कुल 6 शतक लगाए थे।

रोहित ने सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी को पीछे छोड़ा

छक्के बल्लेबाज देश
351 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान
326 क्रिस गेल वेस्टइंडीज
270 सनथ जयसूर्या श्रीलंका
230 रोहित शर्मा भारत
228 महेंद्र सिंह धोनी भारत

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

बल्लेबाज रन वर्ल्ड कप
सचिन तेंदुलकर 673 2003
रोहित शर्मा 544 2019
सचिन तेंदुलकर 523 1996
सचिन तेंदुलकर 482 2011

रोहित-राहुल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाले भारतीय

रन बल्लेबाज किसके खिलाफ साल
180 रोहित शर्मा-लोकेश राहुल बांग्लादेश 2019
174 रोहित शर्मा- शिखर धवन आयरलैंड 2015
163 अजय जडेजा-सचिन तेंदुलकर केन्या 1996
153 सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका 2003

कार्तिक का पहला वर्ल्ड कप मैच

भारतीय टीम में आज चार विकेटकीपर खेले। धोनी, राहुल और ऋषभ पंत पिछले मैच में खेले थे। इस मैच में दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया। कार्तिक अपने करियर का पहला वर्ल्ड कप मैच खेले। वे 2007 में भी टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

स्कोरकार्ड : भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल कै. रहीम बो. रूबेल 77 92 6 1
रोहित शर्मा कै. लिटन बो. सौम्य सरकार 104 92 7 5
विराट कोहली कै. रूबेल बो. मुस्तफिजुर 26 27 3 0
ऋषभ पंत कै. मोसादेक बो. शाकिब 48 41 6 1
हार्दिक पंड्या कै. सरकार बो. मुस्तफिजुर 0 2 0 0
महेंद्र सिंह धोनी कै. शाकिब बो. मुस्तफिजुर 35 33 4 0
दिनेश कार्तिक कै. मोसादेक बो. मुस्तफिजुर 8 9 1 0
भुवनेश्वर कुमार रनआउट (रहीम/मुस्तफिजुर) 2 3 0 0
मोहम्मद शमी बो. मुस्तफिजुर 1 2 0 0
जसप्रीत बुमराह नाबाद 0 0 0 0

रन : 314/9, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 13.

विकेट पतन : 180/1, 195/2, 237/3, 237/4, 277/5, 298/6, 311/7, 341/8, 314/9.

गेंदबाजी : मशरफे मुर्तजा: 5-0-36-0, मोहम्मद सैफुद्दीन: 7-0-59-0, मुस्तफिजुर रहमान: 10-1-59-5, शाकिब अल हसन: 10-0-41-1, मोसादेक हुसैन: 4-0-32-0, रूबेल हुसैन: 8-0-48-1, सौम्य सरकार: 6-0-33-1.

स्कोरकार्ड : बांग्लादेश

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
तमीम इकबाल बो. शमी 22 31 3 0
सौम्य सरकार कै. कोहली बो. हार्दिक 33 38 4 0
शाकिब अल हसन कै. कार्तिक बो. हार्दिक 66 74 6 0
मुशफिकुर रहीम कै. शमी बो. चहल 24 23 3 0
लिटन दास कै. कार्तिक बो. हार्दिक 22 24 0 1
मोसादेक हुसैन बो. बुमराह 3 7 0 0
शब्बीर रहमान बो. बुमराह 36 36 5 0
मोहम्मद सैफुद्दीन नाबाद 51 38 9 0
मशरफे मुर्तजा कै. धोनी बो. भुवनेश्वर 8 5 0 1
रूबेल हुसैन बो. बुमराह 9 11 1 0
मुस्तफिजुर रहमान बो. बुमराह 0 1 0 0

रन : 286/10, ओवर : 48, एक्स्ट्रा : 12.

विकेट पतन : 39/1, 74/2, 121/3, 162/4, 173/5, 179/6, 245/7, 257/8, 286/9, 286/10.

गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार: 9-0-51-1, जसप्रीत बुमराह: 10-1-55-4, मोहम्मद शमी: 9-0-68-1, युजवेंद्र चहल: 10-0-50-1, हार्दिक पंड्या: 10-0-60-3.