Friday , February 20 2026 5:51 AM
Home / News / दुनिया के 40 फीसदी तेल टैंकरों की आवाजाही पर नजर रख सकेगा भारत, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को NGT ने दी ‘रणनीतिक’ हरी झंडी

दुनिया के 40 फीसदी तेल टैंकरों की आवाजाही पर नजर रख सकेगा भारत, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को NGT ने दी ‘रणनीतिक’ हरी झंडी


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सोमवार को केंद्र की 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रेट निकोबार मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना को हरी झंडी दे दी है। NGT ने इसकी रणनीतिक अहमियत को बताते हुए इस प्रोजेक्ट को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं का निपटारा भी कर दिया। खास बात यह है कि दुनिया के 40 फीसदी तेल टैंकर ग्रेट निकोबार के हिंद महासागर क्षेत्र से होकर गुजरते हैं।
निकोबार प्रोजेक्ट रोकने का कोई आधार नहीं: NGT – 0नजीटी के प्रमुख जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने 2022 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के पर्यावरण मंत्रालय के फैसले को बरकरार रखा है। एनजीटी ने यह भी कहा है कि इस प्रोजेक्ट के साथ पर्याप्त सेफगार्ड्स अपनाए गए हैं और इसमें दखल देने का कोई बेहतर आधार नहीं बनता है।
जो भी चिंताएं थीं वो दूर हो चुकीं, शर्तों का सख्ती से पालन करें – एनजीटी ने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर जो भी चिंताएं थीं, उनकी 2023 में उच्च स्तरीय समिति समीक्षा कर चुकी है। उसने भी अपनी हरी झंडी दे दी थी। हालांकि, एनजीटी ने सरकार से इस प्रोजेक्ट में शर्तों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।