
भारत की महिला और पुरूष 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले टीमों ने सोमवार सुबह अपने-अपने मुकाबलों में कांस्य पदक जीते। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारत की संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपनी रेस 4:34:861 मिनट में पूरी की। यहां इस स्पर्धा में देश का यह पहला रोलर स्केटिंग पदक था। एशियाई खेल के इतिहास में यह भारत का तीसरा रोलर स्पोट्र्स पदक है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website