Tuesday , March 3 2026 9:24 PM
Home / Sports / इंग्लैंड की लीग में भारतीय का जलवा, द हंड्रेड में रुक ही नहीं रहा स्मृति मंधाना का बल्ला, किए बड़े कारनामे

इंग्लैंड की लीग में भारतीय का जलवा, द हंड्रेड में रुक ही नहीं रहा स्मृति मंधाना का बल्ला, किए बड़े कारनामे

स्मृति मंधाना द हंड्रेड की महिला लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गई हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में यह उनकी 5वीं अर्धशतकीय पारी थी। इस मुकाबले से पहले स्मृति भारत की ही जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 4-4 फिफ्टी लगाई थी। अब स्मृति ने जेमिमा को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड महिला टीम की विस्फोटक बल्लेबाज डेनियम व्याट के नाम भी द हंड्रेड में 4 अर्धशतक हैं।
500 रन बनाने वाली पहले बल्लेबाज – 5 फिफ्टी के साथ ही स्मृति मंधाना द हंड्रेड में 500 रन बनाने वाले पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। 2022 सीजन में वह सदर्न ब्रेव के लिए सबसे ज्यादा 211 रन बनाने वाली बल्लेबाज भी थीं। 2021 सीजन में उन्होंने 167 रन बनाए थे। इस बार दो ही मैच में स्मृति के 125 रन हो चुके हैं।
फिर भी हारी टीम सदर्न ब्रेव – स्मृति मंधाना की 70 रनों की पारी के बाद भी उनकी टीम को वेल्श फायर के खिलाफ हार मिली। पहले बैटिंग करते हुए 100 गेंदों के इस मुकाबले में वेल्श ने 3 विकेट पर 165 रन बनाए थे। ओपनर हेली मैथ्यूज ने 65 रनों की पारी खेली। जवाब में ब्रेव की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए स्मृति और व्याट ने सिर्फ 58 गेंदों पर 96 रन जोड़े। लेकिन व्याट के आउट होने के बाद किसी भी बैटर ने स्मृति का साथ नहीं निभाया। स्मृति मंधाना अंत तक नाबाद रहीं लेकिन टीम 4 रन से मुकाबला हार गई।