
सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ के शतकीय (131) और विल पोकोवस्की (62) व मार्नस लाबुशेन के अर्धशतकीय (91) पारियों की बदौलत पहली इनिंग में 338 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने एक विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और पुजारा क्रिज पर मौजूद हैं।
भारत की शुरुआत अच्ची रही लेकिन रोहित शर्मा ने हेजलवुड को उन्हीं की गेंद पर आसान कैच देकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 77 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए।
तीसरे नम्बर पर उतरे स्मिथ अंत में रविंद्र जडेजा के हाथों रन आउट हुए। हालांकि तब तक वह अपना शानदार पारी खेल चुके थे और टीम का स्कोर 338 तक पहुंचा चुके थे जिससे भारत को कड़ी टक्कर दी जा सके। स्मिथ जडेजा के हाथों रन आउट हुए।
अभी टीम के खाते में पांच रन ही जुड़े थे कि नाथन लियोन शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे। वह जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए।
कमिंग के आउट होने के बाद स्मिथ को स्टार्क का साथ मिला जिससे टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा लेकिन वह सैनी की गेंद पर गिल के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 30 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। इस दौरान टीम का स्कोर 310 था।
पेट कमिंग भी बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। वह जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए।
इसके बाद 49 रन पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरे जिसमें मैथ्यू वेड (16 गेंदों पर 13 रन), ग्रीन (21 गेंदों पर शून्य) और कप्तान टिम पेन (10 गेंदों पर एक रन) का विकेट गिरा। वेड जडेजा की गेंद पर बुमराह के हाथों आउट हुए जबकि ग्रीन और पेन को बुमराह ने अपनी गेंद का शिकार बनाया।
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम का तीसरा विकेट लाबुशेन के रूप में गिरा जिन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ 100 रन की पार्टनरशिप की। लाबुशेन ने 196 गेंदें खेलते हुए 11 चौकों की मदद से 91 रन बनाए। वह जडेजा की गेंद पर रहाणे के हाथों कैच आउट हुए।
दूसरे दिन एक बार फिर बारिश ने खलल डाला जिसके कारण मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 188 रन था तब बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा था।
पहला दिन
विल पोकोवस्की ने डेब्यू टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया और वह 34.2 ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। पोकोवस्की ने 110 गेंदें खेलते हुए 4 चौकों की मदद से 62 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया ने 7.1 ओवर में एक विकेट पर 21 रन बनाए थे कि बारिश ने व्यवधान डाला जिस कारण मैच कुछ समय के लिए रोकना भी पड़ा।
ओपनर डेविड वार्नर जिनसे उम्मीदें थी वह चल नहीं सके और 3.3 ओवर में ही मोहम्मद सिराज की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट हो गए। वार्नर ने 8 गेंदें खेलते हुए मात्र 5 रन ही बनाए।
प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, विल पुकोवस्की, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website