Friday , February 20 2026 7:58 AM
Home / News / ग्रीनलैंड को अमेरिका से बचाने के लिए राफेल जेट और युद्धपोत भेजेगा भारत का दोस्त, यूरोप ने ट्रंप को ललकारा

ग्रीनलैंड को अमेरिका से बचाने के लिए राफेल जेट और युद्धपोत भेजेगा भारत का दोस्त, यूरोप ने ट्रंप को ललकारा


ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। फ्रांस ने ग्रीनलैंड को अमेरिकी कब्जे से बचाने के लिए अपनी सेना भेजने का ऐलना कर दिया है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि फ्रांस, अपने घातक हथियारों की ग्रीनलैंड में तैनाती करेगा। पिछले कई दिनों से सवाल उठ रहे थे कि क्या अमेरिका की दादागीरी के खिलाफ यूरोप अपनी रीढ़ की हड्डी दिखा पाएगा? क्या यूरोप अमेरिका के खिलाफ खड़ा होने की हिम्मत कर पाएगा? और अब ऐसा लग रहा है कि यूरोप के कुछ देश डोनाल्ड ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं और उन्हीं देशों में से एक देश भारत का दोस्त फ्रांस है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा है कि आर्कटिक इलाके को लेकर अमेरिका की धमकियों के बाद फ्रांस जल्द ही एक यूरोपीय मिलिट्री एक्सरसाइज में शामिल होने के लिए ग्रीनलैंड में अतिरिक्त जमीनी, हवाई और समुद्री सेना भेजेगा।” फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने नये साल के भाषण के दौरान ट्रंप को एक तरह से चेतावनी देते हुए कहा कि “फ्रांसीसी सैनिकों की एक पहली टीम पहले से ही मौके पर है और आने वाले दिनों में जमीनी, हवाई और समुद्री संसाधनों के साथ उन्हें और मजबूत किया जाएगा।”