
धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा के टेस्ट करियर के पहले दोहरे शतक और अजिंक्या रहाणे के जबरदस्त शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी चायकाल तक नौ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 8 रन बना लिए हैं और क्रीज पर डुप्लेसिस और जुबैर हमजा खेल रहे है। ऐसे में मैच में खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल को खत्म कर दिया है।
भारत ने रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीसरे टेस्ट की शनिवार को खराब शुरूआत करते हुये एक समय अपने तीन विकेट 39 रन पर ही गंवा दिये थे। लेकिन फिर रोहित और रहाणे ने मैदान पर ऐसा जज्बा दिखाया कि मेहमान टीम के गेंदबाज़ पानी भरते नज़र आए। रोहित ने मैच के दूसरे दिन अपने शतक को दोहरे शतक में बदलते हुये 212 रन की पारी खेली जो उनका टेस्ट करियर में पहला दोहरा शतक भी है। उन्होंने 255 गेंदों में 28 चौके और छह छक्के लगाए। 30वां टेस्ट खेल रहे रोहित का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उनकी पिछली सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी 177 रन थी। 32 वर्षीय रोहित ने एक सीरीज़ में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया रिकाडर् अपने नाम करने के साथ ही महान ओपनर सुनील गावस्कर को भी एक सीरीज़ में तीन से अधिक शतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भारत की ओर से यह इस सीरीज़ का दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने पुणे टेस्ट में नाबाद 254 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली थी।
Home / Sports / INDvSA 3rd Test Day 2: खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर 9-2
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website