
हैमिल्टन : न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ट्वंटी-20 सीरीज के लिए कोलिन मुनरो को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। मुनरो पाकिस्तान के खिलाफ हुए तीसरे ट्वंटी-20 मैच में हार्मस्ट्रिंग चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वह 3 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले मुकाबले के लिए टीम में खेलेंगे।
न्यूजीलैंड ने जहां मुनरो को टीम में शामिल किया है तो वहीं, लौकी फग्र्यूसन और ग्लेन फिलिप को 14 सदस्यीय टीम से बाहर रखा है। त्रिकोणीय सीरीज 3 से 21 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले जानी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website