
लाहौर: पाकिस्तान में नौ साल बाद एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जाएगा जब वह इस साल नवंबर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विंडीज की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान इससे पहले अगले महीने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विश्व एकादश टीम की मेेजबानी करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन नजम सेठी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पाकिस्तान अगले महीने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विश्व एकादश टीम की मेजबानी करेगा जो 10 सितंबर से शुरु होगी।
सेठी ने कहा कि विश्व एकादश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के बाद पाकिस्तान नवंबर में विंडीज की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विश्व एकादश और विंडीज के अलावा श्रीलंका की टीम भी एक टी-20 मैच खेलने के लिए लाहौर आएगी। विश्व एकादश टीम के लिए जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज एंडी फ्लावर के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम लाहौर में टी-20 सीरीज खेलने से पहले दुबई में सात दिवसीय अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website